उत्तराखण्ड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट आज विधिवत शुभ लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहे हैं। भगवान मदमहेश्वर की यात्रा हर वर्ष मई माह में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और शीतकाल में पूजा ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में सम्पन्न होती है।

More Stories
डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा, तय वक्त पर काम करने के आदेश
रसोई गैस के संकेट को लेकर गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब
केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर ठगी से बचाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन