जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज चमोली में संचालित जन औषधि केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को गोपेश्वर और कर्णप्रयाग चिकित्सालयों में चिकित्सकों को जेनरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जन औषधि केंद्र के संचालक जागरूकता संबंधी बैनर अस्पताल में लगाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जन औषधि केंद्र के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा इस पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा साथ ही लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी और वे अपने इलाज पर होने वाले खर्च को कम कर पाएंगे।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा