शीतकाल के बाद श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा शुरू होती है, इसलिए अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण यात्रा मार्ग पर बर्फ की मोटी परतें जमीं हैं।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए चमोली जिला पुलिस और SDRF के जवान यात्रा मार्ग पर फावड़ियों और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से बर्फ को हटाने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पुलिस और SDRF के जवान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मदद कर उनकी यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बना रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा पूरी कर सकें।

More Stories
केशव नेगी के समर्थन में जंतर-मंतर पर उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन
आईएमए की पासिंग आउट परेड में दिखा जोश
UKSSSC की परीक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग में पुख्ता इंतजाम