23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अमित शाह ने चिट्ठी में भेजी ये जानकारी सीएम धामी ने जताया आभार

अमित शाह ने चिट्ठी में भेजी ये जानकारी सीएम धामी ने जताया आभार

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था।अमित शाह ने चिट्ठी में भेजी ये जानकारी सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

See also  देहरादून में अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला

इस निर्णय से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी।

See also  भाजपा कार्यसमिति की बैठक मे हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Ad 1