10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सीएम धामी ने लोगों से की ये अपील

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सीएम धामी ने लोगों से की ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का सभी से आह्वान किया है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिंतन करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जीवन से जुड़ा है, पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है। हरेला जैसे पर्व प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का ही परिणाम हैं। पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की अग्रणी भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वजवाहक है।

See also  सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ ही आम लोगों, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में निरंतर सक्रिय योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है। पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की भी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में संचालित पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में सभी लोग बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने और उत्तराखण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

See also  सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को ऑनलाइन ट्रांसफर की पेंशन