11 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

डीएम चमोली ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन कार्यो को लेकर समीक्षा की। उन्होंने सभी डिवीजनों को हर घर जल सर्टिफिकेशन में प्रत्येक सप्ताह 10-10 लक्ष्य निर्धारित करने व जल निगम कर्णप्रयाग व जल संस्थान कर्णप्रयाग को हर घर जल में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जल गुणवत्ता की टेस्टिंग बढाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम गोपेश्वर की वन भूमि हस्तारण के कारण लंबित पेयजल योजनाओं को लेकर वन विभाग के साथ मिलकर निस्तारण की कार्यवाही करने और पी-2 स्कीम एटीआर में डेली बेसिस पर मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। डीएम चमोली ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

See also  BJP की कार्यसमिति की बैठक के पहले सत्र में अहम प्रस्ताव पर अनुमोदन

जल संस्थान के अधीक्षण अभियन्ता सुशील सैनी ने बताया कि जनपद में स्वीकृत 1241 योजनाओं के सापेक्ष 1134 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। पी- 2 स्कीम में 571 स्कीम के सापेक्ष जून प्रथम सप्ताह तक 450 डीपीआर पूर्ण की जा चुकी हैं। वहीं हर घर जल में 1113 गांवों के सापेक्ष 650 गांव सर्टिफाइड हो चुके हैं। अब तक 563 गांवों की जल गुणवत्ता की टेस्टिंग की जा चुकी है।

 

 

See also  डीएम चमोली ने किया ये अहम काम
Ad 1