17 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुकदमे के बाद भड़के विधायक मदन बिष्ट, अब क्या धमकी दे डाली?

मुकदमे के बाद भड़के विधायक मदन बिष्ट, अब क्या धमकी दे डाली?

द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट अपने खिलाफ हुए मुकदमे के बाद भड़क गए हैं। मदन बिष्ट ने पूरे विवाद पर सफाई भी दी है और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान भी किया है। मदन बिष्ट ने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि अगर सरकार ने द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर का तबादला 15 दिन के अंदर नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मदन बिष्ट ने कहा है कि डायरेक्टर का तबादला ना होने पर 15 दिन बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वो खुद धरने पर बैठ जाएंगे। मदन बिष्ट ने इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर पर बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है।

See also  नन्ही परी को इंसाफ दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस का देहरादून में कैंडल मार्च

विवाद क्या है, कैसे शुरू हुआ?

मामला विधायक मदन बिष्ट और इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के डायरेक्टर केके एस मेर के बीच का है। डायरेक्टर ने विधायक पर बदसलूकी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डायरेक्टर की तहरीर पर ही अल्मोड़ा पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डायरेक्टर के मुताबिक शनिवार रात को विधायक ने अपने समर्थकों के साथ कॉलेज परिसर में हंगामा किया। वहीं मदन बिष्ट ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। विधायक के मुताबिक डायरेक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया और बाद में बदसलूकी भी की। विधायक मदन बिष्ट ने प्रोटोकॉल का पालन न करने का आरोप लगाते हुए डायरेक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। मामला तूल पकड़ चुका है और सियासी रंग भी ले चुका है लिहाजा इस पर आगे भी संग्राम जारी रहने के पूरे आसार हैं।