25 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गृह मंत्री अमित शाह से धामी ने की ये अहम मांग

गृह मंत्री अमित शाह से धामी ने की ये अहम मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्री से देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए ₹63.60 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति का अनुरोध किया। इससे डिजिटल अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। गृह मंत्री अमित शाह से धामी ने की ये अहम मांग

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य की विद्युत अधोसंरचना को प्राकृतिक आपदाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि छोटे हिमालयी राज्यों की भौगोलिक विषमताओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण परिसंपत्तियों को NDRF/SDRF के तहत क्षतिपूर्ति के दायरे में लाया जाए।

See also  अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का कड़ा एक्शन

उन्होंने कहा कि इससे राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक प्रभावी व सशक्त होगा। मुख्यमंत्री ने सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार के प्रस्ताव पर ₹150.16 करोड़ की लागत से शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य ने ₹3.50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू किए हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए ‘उत्तराखण्ड निवेश उत्सव’ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसे पंतनगर-रुद्रपुर के औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।