संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 348 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।
आज डोल आश्रम से आए बाबा जाप सिंह, हार्दिक द्विवेदी, शिव मनु, वीरेंद्र रावत, ने हिंगला देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। वहीं दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर में गुरना वाटिका में पौधों की देखरेख के साथ-साथ पौधारोपण किया गया।

More Stories
ऋषिकेश में कांग्रेस ने व्यापारियों का मुद्दा उठाया, ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की मांग
पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी का फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने दिल्ली में किया अभिनंदन
डीएम पिथौरागढ़ का पीडब्ल्यूडी दफ्तर में छापा, नदारद मिले कर्मचारी, भेजा गया कारण बताओ नोटिस