5 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ रूट पर हादसा जंगलचट्टी के पास बोल्डर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत 3 घायल

केदारनाथ रूट पर हादसा जंगलचट्टी के पास बोल्डर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत 3 घायल

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी गधेरे के पास=सुबह करीब 11ः20 बजे करीब ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये थे। केदारनाथ रूट पर हादसा जंगलचट्टी के पास बोल्डर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत 3 घायल

इस घटनाक्रम की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ. द्वारा इस मलबा पत्थर की चपेट में आकर नीचे खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों चोट आयी है, जिनमे से 1 महिला को हल्की चोटें तथा 02 पुरूषों को गम्भीर चोटें आयी हैं, इनको गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है।

See also  अनुसूचित जाति आयोग ने सुनीं लोगों की समस्याएं

घायलों का विवरण

1- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )

2- आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात

3- नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )

मृतकों का विवरण

1- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष

2- चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)

See also  सीएम धामी ने की शासी निकाय की बैठक, अहम मुद्दों पर मंथन
Ad 1