24 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधान सभा नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु ₹505.71 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्तमुनि में खांकरा छातीखाल मोटर मार्ग के कि०मी० 01 से 05 में डीबीएम व बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु ₹444.66 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

इसके साथ ही उन्होंने जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के विकासखण्ड हल्द्वानी के अन्तर्गत रामनगर-कालाढुंगी-हल्द्वानी-काठगोदाग-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी राज्य मार्ग सं0 41 किमी 36 में निहाल नदी पर 24 मी० विस्तार आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य हेतु ₹319.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

See also  108 एंबुलेंस सेवा से जुड़ी वित्त समिति की मुख्य सचिव ने ली बैठक

मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में, जहां सातवां वेतनमान लागू है, के कार्यरत नियमित कार्मिकों एवं पेंशनरों को राजकीय कार्मिकों की भांति दिनाक 01.01.2025 से वर्तमान दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत अनुमन्य किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा में थाना देघाट के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹475.25 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट
Ad 1