7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने की रेरा की समीक्षा बैठक पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने की रेरा की समीक्षा बैठक पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने RERA प्रोजेक्ट से संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि जो मामले 3 वर्ष से अधिक (2022 से पूर्व के) पेंडिंग है पहले उनको प्रायोरिटी के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विकासकर्ताओं से वसूली की जानी है उनसे वसूली का कार्य भी तेजी से पूरा करें।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष RERA अमिताभ मित्रा, सचिव ईला गिरि, उपसचिव अर्पण कुमार राजू तथा अनु सचिव नरेंद्र सिंह रावत बैठक में उपस्थित थे।

See also  टिहरी के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी, सीएम धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार