उत्तराखंड में बारिश के साथ ही आफत भी बढ़ने लगी है। खराब मौसम और भारी बारिश की चुनौतियों के बीच रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी है। जो श्रद्धालु जहां हैं उन्हें वहीं सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए कहा गया है। डीएम के मुताबिक फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है ताकि किसी को दिक्कत ना हो। प्रशासन ने सभी यात्रियों से मौसम विभाग का पूर्वानुमान देखने के बाद ही यात्रा पर निकलने की अपील की है। केदारनाथ रूट पर बारिश और भूस्खलन की वजह से कुछ जगहों पर रूट प्रभावित होने की भी ख़बरें हैं, हालांकि प्रशासन की टीम पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी जगह प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

More Stories
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टम्टा की सीएम धामी से मुलाकात
बाजपुर में 5 मदरसे सील, सीएम धामी बोले नियमों से खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी
दल संरक्षण को लेकर उत्तराखंड में केंद्र सरकार की पहल