उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और दायित्व बांटने की चर्चा के बीच अस्थाई राजधानी देहरादून में आज अहम शपथ समारोह होना है। विधानसभा में होने वाले शपथ समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी मौजूद रहेंगी और बागेश्वर उपचुनाव जीतकर विधायक चुनीं गईं पार्वती दास को शपथ दिलाएंगी। शपथ समारोह बेहद सादगी के साथ होगा।
पार्वती दास ने इसी महीने चुनाव जीता था और कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया था। आज पार्वती दास के लिए बड़ा दिन है क्योंकि कि बतौर विधायक वो पहली बार विधानसभा में एंट्री करेंगी।चंदन रामदास के निधन की वजह से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव की वोटिंग हुई थी और 8 सितंबर को नतीजा आया था जिसमें बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने जीत हासिल की थी।


More Stories
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक
तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय