14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य निर्वाचन आयोग को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन इनका नामांकन खारिज करने की मांग

राज्य निर्वाचन आयोग को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन इनका नामांकन खारिज करने की मांग

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। साथ ही ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने और वोट डालने से रोकने की मांग की है जिन्होंने निकाय चुनाव में भी मतदान किया था या निकाय चुनाव के दौरान उनका नाम निकाय की वोटर लिस्ट में था। कांग्रेस ने साफ किया कि जिन लोगों को निकाय चुनाव में वोटर बनाया गया उनमें से अब कई लोगों को पंचायत चुनाव में भी वोटर या उम्मीदवार बनाया गया है‌। राज्य निर्वाचन आयोग को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन इनका नामांकन खारिज करने की मांगकांग्रेस ने ऐसे लोगों का नामांकन खारिज करने की मांग की है ‌। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के निर्देश पर उनकी अनुपस्थिति में संयुक्त निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पत्र उन्हें सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल, आनंद सिंह पुंडीर, राम गोपाल वर्मा और नवीन रावत सम्मिलित रहे

See also  उत्तराखंड कांग्रेस चार्जशीट कमेटी का धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा, जमीनों की बंदरबांट का लगाया आरोप