संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनोखा पौधारोपण आंदोलन आज 367वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया ।वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों की देखरेख की गई। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
रुद्रप्रयाग कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
देहरादून में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SSP से की शिकायत, ज्ञापन के जरिए दिए अहम सुझाव
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी, डीएम पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश