चमोली जनपद के कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र में यातायात को सुचारु रखने और वाहन पार्किंग की सुविधा विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के क्रम में तहसील प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। यहाँ पार्किंग निर्माण के लिए 3 स्थान चयनित कर लिए गए हैं।

तहसील प्रशासन की योजना के अनुसार कर्णप्रयाग नगर में बदरीनाथ हाईवे पर कर्ण मंदिर के समीप और कनखुल टैक्सी स्टैण्ड के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चिंहित की गई है। जबकि कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिमली के पीपलसेरा तोक में भी पार्किंग निर्माण हेतु भूमि चयनित की गई है। पार्किंग निर्माण कार्य आगामी नन्दा देवी राजजात की तैयारियों के तहत किया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि तीनों स्थलों पर पार्किंग निर्माण से स्थानीय लोगों को लाभ होगा। स्थानीय लोगों, व्यापारियों व तीर्थयात्रियों को सुगम पार्किंग सुविधा मिल सकेगी। जिससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार आयेगा। बताया कि भूमि चयन कर निर्माण को लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

More Stories
नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश