15 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी नेता सुमंत तिवारी पर कांग्रेस का निशाना, मनोज रावत ने क्यों कह दिया असली ‘राज’पूत?

बीजेपी नेता सुमंत तिवारी पर कांग्रेस का निशाना, मनोज रावत ने क्यों कह दिया असली ‘राज’पूत?

बीजेपी नेता और रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत सदस्य पद के बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवार सुमंत तिवारी पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मनोज रावत ने सुमंत तिवारी पर तंज कसते हुए उन्हें असली राजपूत करार दिया है ‌। मनोज रावत के मुताबिक असली राजपूत मतलब जिसका राज होता है उसके पूत बन जाते हैं। रावत ने कहा सुमंत तिवारी 2017 तक कांग्रेसी थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में तब निर्दलीय रही आशा नौटियाल के साथ खुलकर चले गए। चुनाव के बाद वापस कांग्रेस में आ गए और उनको तत्कालीन पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने जिलाध्यक्ष बना दिया। संगठन में विरोध हुआ तो 3 महीने में हटा दिया पर फिर कांग्रेस की शीर्ष बॉडी AICC के सदस्य हो गए। 2019 में रुद्रप्रयाग के भीरी वॉर्ड से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। उस समय रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत की 18 सीटों में से 10 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। सुमंत तिवारी ने पहले कांग्रेस की एक महिला को अध्यक्ष बनाने के लिए उठाया फिर चुनाव से 4 दिन पहले कांग्रेस के 4 जिला पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा में चले गए। वहां उपाध्यक्ष बन गए। 2022 में आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ा। उस समय भी उन पर RC कटी थी पर नामांकन पत्र में झूठी सूचना दी और एफिडेविट भी दिया। चुनाव के बाद भाजपा में चले गए। पूर्व में शराब की दुकान में सेल्स मन थे इसलिए भाजपा इनका प्रयोग चुनावों में इसी काम के लिए कर रही है। 2024 के केदारनाथ चुनाव में इसी विशेषता का प्रयोग किया । आज भी मंत्री के खासम ख़ास हैं।

See also  राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला