14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिले सीएम धामी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बिड़ला को उत्तराखण्ड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

See also  7000 हजार बीघा जमीन का मुद्दा गर्माया, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया