17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में जबरदस्त सियासी एक्शन, पीसीसी चीफ करन माहरा गिरफ्तार

देहरादून में जबरदस्त सियासी एक्शन, पीसीसी चीफ करन माहरा गिरफ्तार

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के की पदाधिकारियों और नेताओं को देहरा दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करन माहरा और कांग्रेस नेता राजभवन के बाहर उपवास पर बैठे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हाई कोर्ट की पंचायत चुनाव को लेकर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस लगातार राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार को घेर रही है। पीसीसी चीफ ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए वक्त भी मांगा था लेकिन बार बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी राजभवन की ओर से कोई मैसेज नहीं आया। इसी बात को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उपवास शुरू किया था। करन माहरा ने साफ किया कि राज्य में संविधान की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।

निर्वाचन आयोग ने तो तमाम नियम कायदे ताक पर रख दिए हैं। माहरा ने निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार और सचिव को बर्खास्त करने की मांग की है। इसे लेकर माहरा ने राज्यपाल को चिट्ठी भी लिखी थी। करन माहरा ने कहा है कि उत्तराखंड में लगातार लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। माहरा ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है।

See also  एमडीडीए का बड़ा एक्शन अतिक्रमण के खिलाफ डोईवाला से मसूरी तक चला बुलडोजर