14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की धरपकड़ किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस के स्तर से चेकिंग व धरपकड़ की जा रही है। रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तारइसी क्रम में आज को थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक वाहन संख्या UK 12 TB 2775 मैक्स गाड़ी में रखी कुल 02 पेटी (24 बोतल) मैकडॉवल्स नम्बर वन मार्का शराब बरामद की गई। वाहन चालक के स्तर से कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर बरामद शराब व वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर थाना ऊखीमठ जनपद रुद्रप्रयाग लाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध ऊखीमठ थाने पर मु.अ सं. 19/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश

*अभियुक्त का विवरण-*

मुकेश रावत पुत्र जागृत सिंह सिंह निवासी कोठार पोस्टऑफिस चेलीसैंण थाना सतपुली व जिला पौड़ी गढ़वाल।

*पुलिस टीम का विवरण-*

1- उपनिरीक्षक सतीश शाह

2- हेड कांस्टेबल मुकेश नेगी

3-आरक्षी पंकज आर्य

4- कांस्टेबल चालक गिरीश सिंह