14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में रवाना हुईं 548 पोलिंग पार्टियां

पौड़ी में रवाना हुईं 548 पोलिंग पार्टियां

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण के मद्देनज़र जनपद पौड़ी में रविवार को 548 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को कोट और पौड़ी विकास खण्डों में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। पौड़ी में रवाना हुईं 548 पोलिंग पार्टियां

जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी कि मतदान दलों की भोजन व्यवस्था, आवास, परिवहन और सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।

जिलाधिकारी ने विकासखंड पौड़ी में आरओ को निर्देश दिये कि स्ट्रांग रूम में मतपेटिका को उसी स्थान पर रखें जहां जगह चिन्हित की गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि पोलिंग पार्टियां जब अपने–अपने मतदेय स्थलों पर पहुंच जाय, उनकी जानकारी प्रस्तुत करें।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज

जिलाधिकारी ने मतदान दलों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करें, मतदान केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से जाकर निरीक्षण करें और वाहन चालकों को रूट चार्ट के अनुसार पुलिस बल के साथ रवाना करना सुनिश्चित करें।

 

 

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश
Ad 1