15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में आफत की बारिश से बढ़ी मुश्किल

पौड़ी में आफत की बारिश से बढ़ी मुश्किल

पौड़ी में हो रही लगातार भारी वर्षा के चलते कई मोटर मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। सड़कों के पुराने हिस्से ध्वस्त होने के साथ-साथ कई स्थानों पर सड़कें भीतर तक खोखली हो गयी हैं, जिससे इन मार्गों पर आवागमन अत्यंत असुरक्षित प्रतीत हो रहा है।पौड़ी में आफत की बारिश से बढ़ी मुश्किल

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पी.एम.जी.एस.वाई. के अधिकारियों को ऐसे सभी मोटर मार्ग, जो वर्तमान में अत्यधिक असुरक्षित स्थिति में हैं, वहां तत्काल प्रभाव से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।  जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिए कि ऐसे असुरक्षित स्थलों पर चेतावनी चिन्ह लगाए जाएं तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अविलंब किए जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

See also  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली की मुलाकात, उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया स्वागत