देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के पदाधिकारी द्वारा क्लेमेंट टाउन थाने पहुंचकर जमकर हंगामा कांटा सुभाष नगर स्थित एक दुकानदार द्वारा उत्पीड़ित किया जाने से आक्रोशित थे प्राप्त जानकारी के अनुसार आज युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के व्यापारी एवं पदाधिकारी सुभाष नगर स्थित एक दुकानदार जिसके द्वारा उक्त व्यापारियों का माल लेने के बाद साल भर बीत जाने के बाद भी व्यापारियों का पैसा अदा नहीं किया
गया, इस पर व्यापारी बहुत नाराज हुए और थाने जाकर उसके खिलाफ तहरीर दी पुलिस का ढीलमुल रवैया देखते हुए संगठन के पदाधिकारी द्वारा वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद को सूचना देकर बुलाया गया इस पर रविंद्र आनंद द्वारा थाने में उपस्थित एस ओ गोविंद सिंह जी से वार्ता कर मामले को न्याय के आधार पर निस्तारण का आग्रह किया, एस ओ के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त दुकानदार को बुलाकर उसको डांट फटकार लगाई गई और सभी व्यापारियों के पैसे जल्द से जल्द लौटाने के लिए कहा रविंद्र आनंद के बीच बचाव और समझौते करने के दौरान दुकानदार द्वारा भी अपनी गलती को स्वीकार किया गया एवं जल्द पैसे लौटाने की बात स्वीकार की गई इस मौके पर रविंद्र सिंह आनंद, कमलजीत शर्मा,अनिल कुमार भोला,प्रगति कुमार मान,संजय भाटिया,आशीष कपूर, शुभम गर्ग,
संजीव अग्रवाल, अनुज जैन, वीर सिंह, आशीष वालिया, कुलवंत सिंह नितिन,संजय गोयल,नरेश जैन, सुरेंद्र मिनोचा, विभोर जैन आदि उपस्थित थे।

More Stories
वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक