16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के अफसरों पर भड़के विधायक हरीश धामी, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत

पिथौरागढ़ के अफसरों पर भड़के विधायक हरीश धामी, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को चिट्ठी लिखकर पिथौरागढ़ के अफसरों की शिकायत की है। हरीश धामी ने सीएम को लिखी चिट्ठी में साफ कहा है कि पिथौरागढ़ के डीएम उनका फोन नहीं उठाते। अब तो धारचूला और मुनस्यारी के एसडीएम भी डीएम की राह पर ही चल रहे हैं। हरीश धामी ने कहा है कि बारिश की वज़ह से तमाम सड़कें बंद हैं ऐसे में बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना भी संभव नहीं है लिहाजा हेली सेवा शुरू की जाए ताकि लोगों को सही वक्त पर अस्पताल ले जाया जा सके। पिथौरागढ़ के अफसरों पर भड़के विधायक हरीश धामी, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत हरीश धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु को भी चिट्ठी लिखी है और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक एक्शन लेने की मांग की है। हरीश धामी ने कहा है कि बार बार फोन करने पर भी अफसरों ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया ऐसे में पिथौरागढ़ के डीएम, एडीएम, धारचूला और मुनस्यारी के एसडीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की जाए।

See also  उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण