चमोली के नंदानगर क्षेत्रान्तर्गत कुंतरी एवं धूर्मा गांव में आई आपदा के पश्चात पुलिस एवं प्रशासन लगातार राहत व बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। आपदा की वजह से मार्ग अनेक स्थानों पर अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार पैदल ही मार्ग पार करते हुए घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का गहन जायज़ा लिया एवं राहत व बचाव कार्यों को और अधिक गति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चमोली पुलिस एवं प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं आवश्यक राहत सामग्री वितरित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

More Stories
IFFI में किया गया उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर डिस्कशन
स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर धामी सरकार का ध्यान
AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग