मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान ग्लोबल इंवेस्टर समिट समेत उत्तराखंड की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। धामी ने अमित शाह को उत्तराखंड आने का न्यौता भी दिया। 
धामी ने क्या कहा?
मुलाकात के बाद धामी ने लिखा “नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय Amit Shah से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उनसे प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ हेतु की गई तैयारियों, जोशीमठ में जारी राहत कार्यों समेत मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक के बारे में विस्तृत चर्चा की।
साथ ही माननीय गृह मंत्री जी को दिसंबर माह में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन हेतु आमंत्रित भी किया।”

More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग