18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने आदि कैलाश प्ररिक्रमा रन को किया फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने आदि कैलाश प्ररिक्रमा रन को किया फ्लैग ऑफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित हो रहे देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ (प्रोमो) का फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ के लोगो का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया विजन को सशक्त करता यह आयोजन न केवल पौराणिक और आध्यात्मिक धरोहर ‘आदि कैलाश’ की ओर देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित करेगा, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, पर्यटन और साहसिक खेलों को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में ‘आदि कैलाश परिक्रमा’ का शुभारंभ होने जा रहा है। आगामी 2 नवम्बर 2025 को ‘आदि कैलाश परिक्रमा’ मैराथन का आयोजन होगा। इसके साथ ही भविष्य की योजना के अंतर्गत जून 2026 में अगला आयोजन माणा-नीति गांव में प्रस्तावित है। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को स्वास्थ्य, खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।

See also  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव