5 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

UKSSSC परीक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग में कड़े इंतजाम

UKSSSC परीक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग में कड़े इंतजाम

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन में आज दिनांक- 21.09.2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) की लिखित परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। UKSSSC परीक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग में कड़े इंतजाम

सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एचएचएमडी व मैनुअल तरीके से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

See also  कांग्रेस का भूमि बचाओ धामी हटाओ अभियान, हरीश रावत ने हरिद्वार से बोला सरकार पर हमला

2- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स न ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग जा रही है।

3- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

4 -सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

5- जोनल व सैक्टर अधिकारियों द्वारा ड्यूटियों को चेक कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

6- जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पादित कराए जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

See also  मुख्य सचिव ने सभी जिलों में लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के आदेश दिए
Ad 2