5 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जीएसटी बचत उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

जीएसटी बचत उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह आयोजन देशभर में जीएसटी दरों में की गई कटौती को लेकर जनजागरूकता फैलाने और जनता को इसके प्रत्यक्ष लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया। जीएसटी बचत उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर स्थानीय बाज़ार के व्यापारियों से मुलाकात कर नए जी.एस.टी स्लैब के बारे में फीडबैक लिया एवं व्यापारियों से आम जन को भी घटे हुए जी.एस.टी के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।

See also  जमीन वाले मुद्दे पर यशपाल आर्य का धामी सरकार पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में जनता से मुलाकात कर उनको घटे हुए ‘ नेक्स्ट जनरेशन जी.एस.टी’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए कई आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर जी.एस.टी स्लैब में कमी की है। जिसका सीधा लाभ देश के आम जनता को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधार और जनकल्याण एक साथ चल रहे हैं। GST दरों में कमी से हर वर्ग को राहत मिली है, इससे गृहिणियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘GST बचत उत्सव’ जैसे कार्यक्रमों से जनता को सीधे संवाद का अवसर मिलता है और वे सरकार की नीतियों के लाभों को नज़दीक से महसूस कर पाते हैं।

See also  सौंग नदी की इकोलॉजी को समझने के लिए पहल

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने GST में दी गई राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दैनिक जीवन से जुड़े उत्पादों पर कर दरों में कमी से घरेलू बजट पर बोझ कम हुआ है, जिससे आम जन को वास्तविक राहत मिली है। नागरिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री धामी पर लोगों को पूरा विश्वास है। इन्होंने जनता को विकास, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया है।

 

See also  धामी सरकार की 'सर्विस सेक्टर नीति' उत्तराखंड की बहुमूल्य जमीनों को निजी हाथों में बेचने का सुनियोजित माध्यम: प्रीतम सिंह
Ad 2