15 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में सेब महोत्सव का आगाज

देहरादून में सेब महोत्सव का आगाज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून की ओर से दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। नाबार्ड के आईटी पार्क में स्थित कार्यालय में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन श्री गणेश जोशी, मंत्री, कृषि एवं ग्राम्य विकास एवं पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड संपोषित कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) एवं जनजातीय विकास परियोजनाओं के विविध उत्पाद प्रदर्शनी एवं विपणन हेतु लाए गए हैं।देहरादून में सेब महोत्सव का आगाज

कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता/ ऋण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से महोत्सव के दौरान नाबार्ड और उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर किए गए।

See also  देहरादून में हुआ तीसरे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन, सीएम धामी ने की शिरकत

इस अवसर पर गणेश जोशी ने नाबार्ड के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आमजन को सीधे किसानों से जुड़ने का अवसर तो मिलता ही है, साथ ही बिक्री का मौका मिलने से किसानों की आय में सीधे बढ़ोतरी होती है।

महोत्सव में नाबार्ड संपोषित हर्षिल घाटी के कृषक उत्पादक संगठन द्वारा उत्पादित ‘ए’ ग्रेड के रॉयल डिलीशियस, रेड डिलीशियस व गोल्डन डिलीशियस सेब, कपकोट के किसानों द्वारा उत्पादित कीवी, अन्य कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्तम पहाड़ी उत्पाद (अखरोट, राजमा, जीआई टेग्ड उत्पाद, जूस, अचार, हथकरघा उत्पाद, जड़ी बूटियाँ) ख़रीद हेतु रखे गए हैं।

See also  उत्तराखंड में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की नई‌ पहल