16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ में विधि-विधान से बंद हुए भैरवनाथ जी के कपाट

केदारनाथ में विधि-विधान से बंद हुए भैरवनाथ जी के कपाट

श्री केदारनाथ धाम के क्षेत्ररक्षक भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व श्री केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाया गया।

कपाट बंद करने की प्रक्रिया के दौरान श्री केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी और तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई। स्थानीय पकवानों और रोट का भोग लगाने के बाद हवन-यज्ञ के साथ कपाट बंद किए गए। केदारनाथ में विधि-विधान से बंद हुए भैरवनाथ जी के कपाट

भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही अब श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां और पंचमुखी डोली की पूजा-अर्चना की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान