जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज हेमकुंड साहिब की प्रस्तावित रोपवे परियोजना और औली रोपवे के सुधारीकरण की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने रोपवे कार्यों को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जिस पर उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित भूमि के चयन और हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी और पर्यटन विभाग की ओर से नरेंद्र बैरवाल आदि मौजूद थे। जबकि उप जिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ और अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

More Stories
आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 20 दिन से जारी, कीर्तिनगर में कांग्रेस ने दिया समर्थन
पिथौरागढ़ में जनसुनवाई, विधायक मयूख महर ने पानी और महिला अस्पताल में लिफ्ट का मुद्दा उठाया
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ फोन पर बदसलूकी, धारचूला अस्पताल की महिला अधिकारी पर आरोप, धामी ने दी स्वास्थ्य मंत्री के ऑफिस पर धरना देने की चेतावनी