15 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धान खरीद में सुस्ती को लेकर किसान परेशान, कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय ने लगाया घोटाले का आरोप

धान खरीद में सुस्ती को लेकर किसान परेशान, कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय ने लगाया घोटाले का आरोप

उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता एवं किसान नेता डॉ० गणेश उपाध्याय ने दर्जनों किसानों को साथ लेकर नवीन गल्ला मण्डी स्थल किच्छा पहुंचकर धान तौल केन्द्र का निरीक्षण करते हुए उप सम्भागीय खाद्य नियंत्रक लता मिश्रा का घेराव करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांटों की धान तौल क्षमता समाप्त होने के कारण किसानों का धान नवीन गल्ला मण्डी पर तुल नहीं पा रहा है। विगत 11 दिन से किसानों का धान धूल फांक रहा है। विगत 14 अक्टूबर से किच्छा नवीन गल्ला मण्डी में ही लगभग 10 हजार क्विंटल धान बिना तुले पड़ा है। इसके अलावा भी हज़ारों क्विंटल धान बिना तुले किसानों के घर खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। उन्होंने खुला आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलियों द्वारा बाहरी राज्यों से लाकर धान तौल किया गया है। जिसमें खतौनी उत्तराखंड की लगाकर धान तौल में घोटाला किया गया है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

See also  धामी सरकार पर साधा करन माहरा ने निशाना, किसान खुदकुशी केस को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे से फोन पर वार्ता करते हुए धान तौल की क्षमता बढ़ाने करने की मांग की। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से हल्का पटवारियों को क्षेत्र में भेजकर धान बुबाई क्षेत्र की कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की। जिस पर ऊधम सिंह नगर अपर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, खुले आसमान के नीचे किसान बारिश और धूप में धान बोकर अपनी जरुरतों को पूरा करने का सपना देखता है। और अंत में सरकार की गैर जिम्मेदाराना नीतियों से आत्महत्या को मजबूर होता है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का धान हर हाल में तौला जाये। अन्यथा क्षेत्र के सभी किसान आंदोलन को बाध्य होगें। इस दौरान बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान विनोद पंत, महिपाल सिंह बोरा, बिट्टू, विनोद जोशी, इकरार अहमद, सादिक, अर्जुन, पवन गंगवार, राजकुमार, गुरबाज सिंह, अखलाक, फुरकान अहमद सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।