7 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बलिदान दिवस पर सीएम धामी ने गुरु तेग बहादुर को किया नमन

बलिदान दिवस पर सीएम धामी ने गुरु तेग बहादुर को किया नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरु तेगबहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने श्रीगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही शबद कीर्तन भी सुना। इसके पश्चात उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों से भेंट की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी।

मुख्यमंत्री ने गुरू तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहिब जी का स्थान अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमकुंट साहिब जाने के लिए गोविंदघाट-हेमकुंट साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इसी के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के समस्त लाभ सिख समाज तक भी पहुंचाए जा रहे हैं।

See also  भट्टोवाला गोलीकांड को लेकर सवाल, कांग्रेस ने पुलिस से की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह साहनी, सचिव श्री राजिंदर पाल सिंह चंडोक, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल उपस्थित रहे।