उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के सरकारी विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में पर्यटन अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार आवेदन में संशोधन 3 से 5 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी
डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश