25 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव, नर्सिंग बेरोजगार युवती को थप्पड़ मारने को लेकर आक्रोश

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव, नर्सिंग बेरोजगार युवती को थप्पड़ मारने को लेकर आक्रोश

नर्सिंग बेरोज़गार युवतियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता और थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से चलकर पुलिस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर घेराव किया। इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार युवतियाँ भी उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस की नेत्रियों को पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया जहां उन्होंने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया। नरसिंह बेरोजगारों को और महिला कांग्रेस की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस गाड़ियों में भरकर एकता विहार छोड़ आई।

इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि—“रोज़गार की मांग करने वाली बेटियों के साथ इस प्रकार का अपमानजनक और दमनकारी व्यवहार सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। धामी सरकार युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन पर शक्ति प्रदर्शन कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।”

See also  सीएम हाउस में लगा जनता दरबार

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर पुलिस मुख्यालय का घेराव किया और सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

रौतेला ने आगे कहा कि नर्सिंग की बेटियाँ अपने अधिकार और रोजगार मांग रही थीं, लेकिन सरकार ने उनके सवालों का जवाब संवाद से देने की बजाय थप्पड़ों और धक्कों से दिया। यह न केवल लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है बल्कि महिलाओं के प्रति सरकार की दमनकारी मानसिकता को भी दर्शाता है।

महिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें

1. दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्कालीक कठोर कार्रवाई की जाए।

2. घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

3. नर्सिंग के लंबित रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

See also  शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 92 लाख की धोखाधड़ी, STF की गिरफ्त में आरोपी

महिला कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हर उस बेटी के साथ मज़बूती से खड़ी है जिसके साथ अन्याय हुआ है, और उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, प्रदेश महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, पुष्पा पवार, अनुराधा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सकलानी, सचिव रेखा ढींगरा, सेवादल से सावित्री थापा और मंजू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

See also  मतदाता सूची को लेकर अहम बैठक