17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दिलीप रावत की इस्तीफे की चेतावनी को धीरेंद्र प्रताप ने बताया ढकोसला

दिलीप रावत की इस्तीफे की चेतावनी को धीरेंद्र प्रताप ने बताया ढकोसला

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि लैंसडाउन क्षेत्र में पशुओं द्वारा मत जाया जा रहे उत्पात को देखते हुए जो घोषणा विधायक दलिप रावत ने की है वो महज ढकोसला है। धीरेंद्र प्रताप आज यहां कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास नेगी के कार्य ग्रहण समारोह में आए हुए थे।

उन्होंने लोगों से 14 दिसंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया जहां राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे वोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान के तहत रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करने वाले हैं। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वह फिलहाल 14 दिसंबर की रैली के अभियान में जन समर्थन जुटाने में लगे हैं और इसके बाद शीघ्र ही लैंसडाउन विधानसभा और गढ़वाल लोकसभा में जहां भी जानवरों ने उत्पादत मचाया हुआ है उन क्षेत्रों में दौरा करेंगे।  उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा को छलावा बताया जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि जानवरों द्वारा मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लख रुपए दिया जाएगा उन्होंने कहा अभी तक भी एक भी परिवार को 10 लाख रुपया नहीं दिया गया है और मात्र ₹200000 देकर वन अधिकारी उनके घरों से लौट गए हैं । ।

See also  उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला