20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण के लिए मंजूर किया बजट

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण के लिए मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्ताेली तक 3.02 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹84.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से सम्बंधित क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई है। इससे सीमांत क्षेत्र मर्ताेली सीधे सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण के लिए मंजूर किया बजट

सड़क निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति मिलने पर सीमांत क्षेत्र मर्ताेली एवं आस पास के गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। गांववासियों ने अपने आभार पत्र में कहा है कि यह सड़क गांव के भविष्य को नई दिशा देगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार व आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करेगी। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री द्वारा सीमान्त गाँव मर्ताेली तक सड़क स्वीकृत कर इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री की यह पहल रिवर्स पलायन, सीमांत क्षेत्र में विकास एवं गांव को जीवंत रखने में सहायक सिद्ध होगी। सड़क स्वीकृत होने से मर्ताेली गांव तक आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही पूरी घाटी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

See also  सीएम धामी ने किया 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को टैब के लिए ऑनलाइन पैसे भेजने का वादा