22 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्णप्रयाग की नौवीं न्याय पंचायत में जन जन की सरकार कार्यक्रम

कर्णप्रयाग की नौवीं न्याय पंचायत में जन जन की सरकार कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत नौली में आज बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से कुल 329 लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। कर्णप्रयाग की नौवीं न्याय पंचायत में जन जन की सरकार कार्यक्रम

See also  सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत

शिविर के दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 49 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

शिविर में सब इंस्पेक्टर एमएस गुसाई द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को सतर्क रहने की अपील की गई। बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं अन्य विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

See also  रुद्रप्रयाग में गाड़ी खाई में गिरी 3 लोगों की मौत

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शासन की योजनाएं सीधे जन-जन तक पहुंच रही हैं।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

See also  भाजपा कार्यसमिति की बैठक मे हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Ad 1