1 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंडर दिए गए रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंडर दिए गए रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शासन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर और पिथौरागढ़ के सुचारू संचालन के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रपुर तथा पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिन कुर्वे द्वारा इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है। इसके अनुसार -पं. रामसुमेर शुक्ल, राजकीय मेडिकल कालेज, रूद्रपुर के संचालन हेतु जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रूद्रपुर और राजकीय मेडिकल कालेज, पिथौरागढ़ के संचालन हेतु बी.डी.पाण्डेय जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ एवं महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड को हस्तान्तरित किए गए हैं।

See also  पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

ये सभी चिकित्सालय अभी तक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के नियंत्रणाधीन थे। हस्तांतरण के बाद इन चिकित्सालयों का प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक के अधीन होगा। उक्त चिकित्सालय में एम.सी.आई. के मानकानुसार अवशेष वांछित उपकरणों एवं औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

इन चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ के वेतन का भुगतान एक वर्ष की अवधि के लिए वर्तमान व्यवस्था के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही किया जाएगा । एक वर्ष के उपरान्त इन चिकित्सा इकाईयों का विधिवत संचालन पूर्णरूपेण चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।