बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने केंद्र सरकार के बजट को समावेशी और सर्वव्यापी बताया है। धन सिंह नेगी ने कहा कि केंद्रीय बजट ( 2026 -27 )में देश के बुनियादी सेक्टर में परिवर्तन का संकल्प है..इसमे देश की सुरक्षा को महत्व दिया गया है 7 लाख 85 हजार करोड़ की स्वीकृति इस बात का प्रमाण है कि इससे रक्षा क्षेत्र मे बड़ा परिवर्तन आयेगा.. 16 वे वित्त आयोग की सिफारिशों को मानने से देश की ग्राम पंचायतों नगर निकायों को बड़ी धनराशि मिलेगी इससे बुनियादी ढांचे में परिवर्तन होगा.. contenar निर्माण lift निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बजट प्राविधान करना दूर दृष्टि का निर्णय है …देश को लिफ्ट contenar की जरूरत है यदि इस क्षेत्र मे चाइना का एकाधिकार है तो इस पर आगे बढ़ना जरूरी है आखिर 1988 में contenar निर्माण के लिए psu बनाने के बाद भी यदि हम पीछे है तो यह एक दिन का काम नहीं है.. देश को बजट से केवल income tax छूट एलआईसी insurance छूट पर ही फोकस नहीं करना चाहिए आखिर इस देश की हेल्थ पॉलिसी से आज करोडों लोग स्वास्थ्य लाभ भी तो ले रहे हैं…जीएसटी पर कुछ संशोधन की जरूरत है अगर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से 5 प्रतिशत की है तो इससे इनपुट मिलना चाहिए मेरा आग्रह है कि सांसद गण इस पर बजट चर्चा में सरकार से आग्रह कर स्वीकृति दिलाएंगे।

More Stories
जल जीवन मिशन के नाम पर गजब खेल, लैंसडाउन में पानी का कनेक्शन देने के नाम पर भेज दिया 92 हजार रुपये का बिल
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद त्रिवेंद्र रावत, अहम मुद्दों पर की बात
नवरात्रि और ईद के मद्देनजर कोटद्वार में पुख्ता सुरक्षा