भीमताल विधानसभा के चाफी से पदम पुरी- धारी तक मोटर मार्ग लंबे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवाजाही में काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था। इसे लेकर लोगों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की विधायक कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ PWD के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
जिसका शासन से शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रकिया शुरू हो गई है। विधायक कैड़ा ने कहा जल्द ही मोटर मार्ग पर सोलिंग का काम शुरू कर डामरीकरण का कार्य फरवरी लास्ट तक या मार्च की शुरुआत तक किया जायेगा! विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
मुख्य सचिव ने ली एडीबी की बैठक, दिए निर्देश
बदरीनाथ यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने की कवायद
खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी भी हुए शामिल