9 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

घूसखोर पंडत फिल्म पर बैन लगाने की मांग, देहरादून में ब्राह्मण महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

घूसखोर पंडत फिल्म पर बैन लगाने की मांग, देहरादून में ब्राह्मण महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म को बैन करने और सेंसर बोर्ड, फिल्म निर्माता मनोज बाजपेई और नीरज पांडे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ब्राह्मण महासभा ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि आज महासभा के सम्मानित पदाधिकारी जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाधिकारी को ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म को बैन करने और सेंसर बोर्ड एवं फिल्म निर्माता मनोज बाजपेई और पांडे के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने के लिए पत्र दिया मनमोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी महासभा ने मांग की कि  “घूसखोर पंडत” टाइटल पर बनी फिल्म,जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है उसके, खिलाफ सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को फिल्म प्रसारण और फिल्म निर्माता मनोज बाजपेई नीरज पांडे पर तत्काल करवाई होनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि भारत में भी फिल्म रिलीज होने पर रोक लगनी चाहिए जिससे ब्राह्मणों में आवेश पैदा ना हो और देश का माहौल शांत बना रहे उमाशंकर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के प्रति अगर इस प्रकार की फिल्में बनेगी तो महासभा उसकी रोक लगाने का काम करेगा लालचंद शर्मा जी ने कहा ब्राह्मणों के लिए संस्कृति विचार और उपदेश देने वाली अगर फिल्में बनती हैं तो ब्राह्मण महासभा सहयोग भी देगा अन्यथा ब्राह्मणों के खिलाफ जो भी फिल्म बनाएगा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा संजय खंडूड़ी ने कहा ब्राह्मण एक है और ब्राह्मणों का अगर अपमान इस प्रकार से किया जाएगा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पंडित मनमोहन शर्मा प्रदेश महासचिव अध्यक्ष पंडित उमाशंकर शर्मा प्रदेश लालचंद शर्मा राजीव पुंज सरक्षक संजय खंडूड़ी सीताराम नौटियाल विधिसंयोजक एचडी भवन सुदर्शन शर्मा रामचंद्र रतूड़ी आरपी गैरोला अभिषेक नौटियाल दिनेश सेमवाल भोले शंकर बरमूडा मनोज कुमार सुंदरियाल महेश कोठारी ने ज्ञापन दिया

See also  यमकेश्वर में इंटर कॉलेज की दो मंजिला इमारत का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन