21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने रुद्रप्रयाग में किया मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण का निरीक्षण

प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने रुद्रप्रयाग में किया मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव जनपद रुद्रप्रयाग में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव रुद्रप्रयाग एवं आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित पुनाड गदेरे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया।प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने रुद्रप्रयाग में किया मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। चारधाम यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी और शहर के भीतर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए शासन से कुल ₹7 करोड़ 9 लाख 74 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें से ₹2.84 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण में जारी की जा चुकी है। इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग को सौंपी गई है। आज निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  CM धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा