9 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देवाल में ईंधन सप्लाई को लेकर डीएम ने की बैठक

देवाल में ईंधन सप्लाई को लेकर डीएम ने की बैठक

चमोली के दूरस्थ विकासखंड देवाल में ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज आयोजित बैठक में देवाल विकासखंड के मुन्दोली क्षेत्र में दो पैटी डीजल डीलर लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श कर संस्तुति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमानुसार समस्त औपचारिकताएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करते हुए लाइसेंस शीघ्र निर्गत किए जाएं। इस पहल से क्षेत्र में डीजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय नागरिकों, किसानों एवं वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, सहायक कोषाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम की पहल पर मेरा सपना मेरा लक्ष्य कार्यक्रम, छात्राओं के लिए आत्मविश्वास की मंच