9 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भीमताल में एक और सड़क के डामरीकरण के लिए बजट मंजूर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने जताया सीएम का आभार

भीमताल में एक और सड़क के डामरीकरण के लिए बजट मंजूर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने जताया सीएम का आभार

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि धारी से कौल-धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य राज्य योजना के अंतर्गत पूर्व में करा दिया था, डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था! किसानो को बरसात के दिनों अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने व मोटर मार्ग को परबड़ा मोटर मार्ग तक मिलाने की मांग करी थी! विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग पर डामरीकरण और 1 किमी नव निर्माण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था धारी से कौल- धानाचुली परबडा तक डामरीकरण व 1 किमी मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 19 लाख स्वीकृति हो गये है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्दी ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण 1 किमी नव निर्माण का कार्य किया जायेगा। सड़क डामरीकरण के लिए बजट मंजूर होने पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

See also  CM पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के विकास को दी रफ्तार, 300 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास