16 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार और दिल्ली के बीच नई ट्रेन, दिवाली से पहले तोहफा

कोटद्वार और दिल्ली के बीच नई ट्रेन, दिवाली से पहले तोहफा

कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रेल सेवा की शुरुआत आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअली और सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर की।

मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार और आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही इस ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और कोटद्वार से विधायक ऋतु खंण्डूडी के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार और दिल्ली के बीच ट्रेन के संचालन की मांग चल रही थी, अब कोटद्वार से दिल्ली बस के साथ ट्रेन से भी सुगम यात्रा हो सकेगी।

See also  जन जन की सरकार मुख्य सेवक आपके द्वार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस ट्रेन का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के नाम पर रखने पर विचार करने का भी अनुरोध किया ताकि आम जन इस ट्रेन के साथ अपना और अधिक जुड़ाव महसूस कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्पष्ट विजन के कारण ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से कार्य चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।