17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महिला कांग्रेस ने घेरा देहरादून नगर निगम, कारगी डंपिंग यार्ड शिफ्ट करने की मांग

महिला कांग्रेस ने घेरा देहरादून नगर निगम, कारगी डंपिंग यार्ड शिफ्ट करने की मांग

देहरादून की धर्मपुर विधानसभा स्थित कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करने और वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की मांग को लेकर आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष  ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून नगर निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कारगी डंपिंग यार्ड से जमा किया गया प्रतीकात्मक कूड़ा नगर निगम कार्यालय परिसर में रखकर ये संदेश दिया कि जिस गंदगी और दुर्गंध के बीच स्थानीय नागरिक जीने को मजबूर हैं, उसकी जिम्मेदारी से नगर निगम बच नहीं सकता। महिला कांग्रेस ने घेरा देहरादून नगर निगम, कारगी डंपिंग यार्ड शिफ्ट करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान मेयर को दिया जाने वाला ज्ञापन सौंपने के लिए लगातार तीन घंटे तक प्रतीक्षा की गई, किंतु इसके बावजूद मेयर सौरभ थपलियाल जो कार्यालय में मौजूद थे, ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए। ज्योति रौतेला ने कहा कि ये रवैया जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। बाद में नगर आयुक्त नमामि बंसल ज्ञापन लेने आई, जिसे ज्योति रौतेला ने उन्हें ज्ञापन दिया। नगर आयुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बा धरना-प्रदर्शन को स्थगित किया।

See also  पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने एक अहम सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों कई दिनों तक कूड़ा जमा कर पहाड़ की तरह चढ़ाया जाता है और जनता को बीमारियों के हवाले छोड़ दिया जाता है? उन्होंने कहा कि कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र के बीच स्थित है, जहाँ महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग लगातार बीमारियों, दुर्गंध और प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं। यह न केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 का उल्लंघन है, बल्कि नागरिकों के स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के संवैधानिक अधिकार पर भी सीधा हमला है।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अगर शीघ्र ही डंपिंग यार्ड शिफ्ट करने और कचरा प्रबंधन की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो उत्तराखंड महिला कांग्रेस जनहित में आंदोलन को और व्यापक करेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस मौके पर उर्मिला थापा,निधि नेगी, नजमा खान, इंदु थापा,अरविंद शर्मा, अभिनव थापर, बबलू पंवार, नरेश सकलानी, हेमंत उप्रेती, गौरव रावत, नंदू, प्रशांत नेगी, आदि समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

See also  UIIDB को लेकर कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार को घेरा, सरकारी जमीनें अपने चहेतों को सौंपने का लगाया आरोप