16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आईजी गढ़वाल ने देहरादून में हुए मर्डर के बाद दिए कड़े निर्देश

आईजी गढ़वाल ने देहरादून में हुए मर्डर के बाद दिए कड़े निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने बुधवार को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत हुई गोलीकाण्ड की घटना को लेकर घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की गहन समीक्षा की। आईजी गढ़वाल ने देहरादून में हुए मर्डर के बाद दिए कड़े निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देश दिए कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर विशेष टीमों का गठन किया जाए। अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस रणनीति तैयार की जाए। परिक्षेत्रीय कार्यालय में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ गोष्ठी में आईजी ने हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

See also  पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों से संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने, आपसी रंजिश, भूमि विवाद अथवा अन्य संवेदनशील मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में गंभीर आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी।

See also  किशाऊ परियोजना को लेकर साइन हुआ MoU, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आगे बढ़े कदम
Ad 1